CG APEX BANK SCAM: ₹18.13 crore embezzled from the bank; 3 employees, including the branch manager, dismissed!
CG APEX BANK SCAM: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला के छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक प्रबंधन ने जांच में दोषी पाए गए शाखा प्रबंधक, लेखाधिकारी और लिपिक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
इसके अलावा मामले से जुड़े पांच आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला शाखा में अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के बीच समितियों और किसानों के खातों में अनियमित लेनदेन कर करीब 18.13 करोड़ रुपये का गबन किया गया था।
मामले की जांच के दौरान कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
इस मामले में अपेक्स बैंक ने पहले ही 8 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बैंक की ओर से 4 मार्च 2025 को बरमकेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और गबन की राशि की वसूली सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है
बैंक प्रबंधन का कहना है कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
