CBI RAID: CBI की 16 राज्यों में रेड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CBI Raid: CBI raids across 16 states!

 CBI RAID: Digital Arrest के नाम पर देश और दुनिया भर के मासूम लोगों को डराकर करोड़ों रुपये ऐंठने वाले इंटरनेशनल साइबर ठगों के खिलाफ CBI ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’  छेड़ दिया है।

डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर शिकंजा कसते हुए देश के 16 राज्यों में एक साथ 80 से ज्यादा ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापेमारी की गई। सीबीआई ने गिरोह के दो बदमाशों को अरेस्ट किया है।

ऑपरेशन चक्र-6 के तहत गठित 60 विशेष टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इन विशेष टीमों ने एक ही समय पर पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा समेत 16 राज्यों में धावा बोला।

कलेक्ट्रेट और दिल्ली के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई देश में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के 200 से अधिक मामलों के तार आपस में जुड़े होने के बाद की गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी शेल कंपनियां बनाकर और फेक (म्यूल) बैंक अकाउंट संचालित कर साइबर फ्रॉड की करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध कमाई को ठिकाने लगा रहे थे। मामले में चेन्नई और कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लूतरा शरीफ दरगाह समिति का पुनर्गठन, इरशाद अली हटाए गए …

CHHATTISGARH: Lutra Sharif Dargah Committee reconstituted, Irshad Ali removed... विकास...

CHHATTISGARH : AC ब्लास्ट से मौत!

CHHATTISGARH : Death due to AC blast! रायगढ़। अंबेडकर आवास...