CHHATTISGARH : The wedding procession arrived, the groom broke down drunk… the bride slapped him.
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शादी वाला माहौल अचानक ड्रामे में बदल गया। कोसमंदा गांव में जब बारात पहुंची तो दूल्हा नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
द्वार पूजा के वक्त ही दुल्हन मुस्कान प्रधान ने साफ बोल दिया, ऐसे इंसान से शादी नहीं करनी। बात यहीं खत्म नहीं हुई, विवाद बढ़ा तो पुलिस तक बुलानी पड़ी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन लौट गई।
BSP IRON THEFT CASE : लोहा कांड के बीच बड़ा ट्रांसफर!
बाद में दुल्हन के इस फैसले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने भी उसकी तारीफ की और नशे के खिलाफ संदेश मानते हुए उसे सम्मानित किया। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उसे जिम्मेदारी भी दी गई।
