RAMGARH COAL MINING : रामगढ़ पर खतरा? कोयला खनन रोका जा सकता है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAMGARH COAL MINING : Ramgarh in danger? Could coal mining be stopped?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक रामगढ़ इलाके को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने साफ कहा है कि अगर कोयला खनन की वजह से रामगढ़ पर्वत या आसपास के क्षेत्र को किसी तरह का खतरा हुआ, तो कोयला उत्खनन तुरंत बंद करा दिया जाएगा, चाहे कोई भी कंपनी काम कर रही हो।

दरअसल, हसदेव क्षेत्र में चल रही ब्लास्टिंग को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई थी। उनका कहना है कि इससे रामगढ़ पहाड़ी में दरकन और लैंडस्लाइडिंग का खतरा बढ़ रहा है।

इसी बीच मंत्री ने रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा भी की और कहा कि यह स्थल सिर्फ पहाड़ी नहीं बल्कि विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला और ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

रामगढ़ में 29 और 30 जून को महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोध संगोष्ठी और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related