LPG SUPPLY: कॉमर्शियल LPG से हटी पाबंदी, शादी समारोह के लिए आसानी से मिलेंगे सिलेंडर..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LPG Supply: Restrictions on commercial LPG lifted; cylinders easily available for wedding ceremonies.

LPG SUPPLY: सरकार ने औद्योगिक और कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर लगाए गए सभी सेक्टोरल प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और इसकी सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर वापस बहाल कर दिया गया है।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्रा​कृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया।

हालांकि इस आदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन पर कोई राहत नहीं है। नए घरेलू कनेक्शन पर अब भी रोक बरकरार है।

आदेश के अनुसार मंत्रालय ने बल्क इंडस्ट्री LPG की सप्लाई पर जो रोक लगी है, उसे पूरी तरह नहीं हटाकर कुछ राहत दी है।

इसे संकट से पहले  जितना उपभोग कंपनियां या औद्योगि​क इकाइयां कर रही थी, उसका 50 फीसदी तक सप्लाई की अनुमति दी है।

मंत्रालय ने तीनों ऑयल कंपनियों HPCL, BPCL, IOCL को सभी कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का डेटा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

तीनों कंपनियां क्षेत्रवार डेटाबेस तैयार करें। साथ ही ऐसे वाणिज्यिक या बल्क उपभोक्ता जिन्होंने पीएनजी अपना ली है, उन्हें पीएनजी पर ही बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related