The spiritual committee of the Maharashtra Mandal commenced the meeting with the recitation of Ganpati Vandana and Hanuman Chalisa.
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी 17 महिला केंद्रों में मंडल के सेवाभावी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहता है। इसी कड़ी में मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने 23 जून को शंकर नगर बाल वाचनालय में बैठक आहूत कर मंडल के सेवाभावी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
केंद्र की संयोजिका आयुषी विठालकर ने बताया कि वर्ष 2026-27 की पहली बैठक की शुरुआत गणपति वंदना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। इस दौरान आने वाले महीनों में होने वाले मंडल के कार्यक्रमों में सहभागिता और केंद्र द्वारा किए जाने वाले सेवाभावी कार्यों पर चर्चा की गई। अंत में सभी ने उत्साह के साथ हाउजी खेला और महाराष्ट्र मंडल मेस के स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया। बैठक में आयुषी विठालकर, अनुराधा शिवलकर, निर्मला पिंपले, अदिति जोशी, मधुरा भागवत, सुरेखा पाटिल, श्रद्धा विठालकर, पुष्पा जावलेकर, अर्चना दशपुत्रे, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, कविता लांजेवार, वैशाली निमजे, रैना पुराणिक, कंचन केलकर, लीना मुजुमदार, मंजूषा कावड़कर, योगिनी वरेटवार सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं।
