CG BJP PRESIDENT: नये प्रदेश अध्यक्ष की संभावनाओं पर BJP ने लगाया ब्रेक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP President: BJP puts the brakes on speculation regarding the new state president!

 

CG BJP PRESIDENT: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की खबरों को लेकर पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने इसे निराधार बताया है ।

उन्होने कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधान नहीं हैं। किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना के बाद से स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। यह भी चर्चा है कि स्वयं  सिंहदेव अध्यक्ष की जगह मंत्री बनने के इच्छुक हैं। उनकी जगह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिन नेताओं का नाम चर्चा में था उसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल थे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन चर्चाओं के खंडन का निर्देश दिल्ली से मिला है। पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम ना देने की शर्त पर कहा कि अभी भले ही पार्टी ने इस बात से इंकार कर दिया हो लेकिन अंततः पार्टी को इस दिशा में फैसला करना होगा।

हालांकि आज की भाजपा के बारे में कहा यह जाता है कि जो मीडिया में होता है,वह फैसलों में नहीं होता!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related