THIMMAPPIAH TOURNAMENT 2026 : Chhattisgarh’s blast after defeating MP!
बेंगलुरु। थिम्मप्पैया मेमोरियल इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 6 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन टीम ने 183 रन का लक्ष्य 50 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
JANTAR MANTAR VIOLENCE : स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में …
मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 310 रन बनाकर बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मध्यप्रदेश की टीम 202 रन पर सिमट गई और छत्तीसगढ़ के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अजय मंडल ने 60 रन की अहम पारी खेली। सनिध्य हुरकट ने 47 रन बनाए, जबकि विकल्प तिवारी 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
CM SAI: CM साय का बड़ा बयान, अलग बस्तर राज्य की मांग पर साधा निशाना!
गेंदबाजी में भी छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। पहली पारी में मयंक यादव और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लिए। दूसरी पारी में अजय मंडल और संदीप वॉरियर ने भी 3-3 विकेट झटके।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।
