JANTAR MANTAR VIOLENCE : Swatantra Bhardwaj arrested from Bulandshahr…
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है।
CM SAI: CM साय का बड़ा बयान, अलग बस्तर राज्य की मांग पर साधा निशाना!
मामला CJP के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, वीडियो बनाने को लेकर विवाद के बाद 2-3 युवकों ने संजय कुमार को घेरकर मारपीट की थी। उनके सिर पर चोट लगी थी और उन्हें RML अस्पताल ले जाया गया था।
इस मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR नंबर 62/2026 दर्ज हुई थी। FIR में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था।
मामले ने तब तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर संजय कुमार के सिर पर वार करने की बात कही। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठे।
संजय कुमार की बेटी निशु आजाद ने भी पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। बाद में राहुल गांधी ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिया और कांग्रेस की लीगल टीम ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य धाराएं जोड़ने की मांग की।
अब पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
