CG BIG NEWS : 7 साल बाद भी नौकरी नहीं, CAF वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का सब्र टूटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: No job even after 7 years, CAF waiting list candidates lose patience

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) भर्ती 2018 के वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का संघर्ष एक बार फिर सड़कों पर आ गया है। 1786 पदों पर हुई भर्ती में शामिल 417 वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स को 7 साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी है, जबकि CAF में फिलहाल 3 हजार से ज्यादा पद खाली बताए जा रहे हैं।

करीब 24 दिनों से अभ्यर्थी परिवार और बच्चों के साथ तूता धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को वे तीसरी बार अपनी मांग लेकर गृह मंत्री के सदन पहुंचे, लेकिन इस बार मुलाकात भी नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर पहले दिए गए आश्वासन से मुकरने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।

हालात उस वक्त और तनावपूर्ण हो गए, जब पुलिस ने महिला, बच्चों और अभ्यर्थियों को फोर्स फुली बस में बैठाकर तूता धरना स्थल पहुंचा दिया। गृह मंत्री के निवास के बाहर अधखाए समोसे, बच्चों की दूध की बोतलें और सामान बिखरा पड़ा रहा। तूता पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों ने बस से उतरने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना है कि या तो भर्ती की मांग मानी जाए, या फिर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

क्या है पूरा मामला?

2018 में CAF भर्ती के दौरान मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 417 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। उस वक्त कहा गया कि पद खाली नहीं हैं। बाद में मेरिट लिस्ट के कई अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट हुए, कुछ ने नौकरी छोड़ दी, जिससे पद खाली हुए, लेकिन सरकार बदलने के बाद इन वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की भर्ती पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

50% से ज्यादा अभ्यर्थी हो चुके हैं ओवर एज

7 साल के इंतजार में 417 में से 250 से ज्यादा अभ्यर्थी ओवर एज हो चुके हैं। भर्ती के समय जिनकी उम्र 28 से 32 साल थी, आज वही अभ्यर्थी 36 से 40 साल के हो चुके हैं और आगे किसी भी सरकारी भर्ती के लिए अयोग्य हो गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रियों तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला।

अब सवाल यह है कि जब CAF में हजारों पद खाली हैं, तो 7 साल से इंतजार कर रहे वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों को न्याय कब मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...