CG BIG NEWS : 4 दिन बाद दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्र पर फिर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chief Minister Bhupesh Baghel returned from Delhi after 4 days, accused the Center of tapping again

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कल देर शाम रायपुर लौट आये। पिछले चार दिनों से दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर फोन टैपिंग का जिक्र करते हुए कहा कि जिनके जिनके यहां छापे पड़े हैं। उनसे पूछिए कि उनसे नहीं कहा था कि जांच एजेंसियों ने कि आपने ये बातचीत की, क्या उनसे अनुमति ली गई थी फोन टेपिंग से पहले।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड केस में एक बार फिर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानबूझकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में जाकर सब पाक साफ हो जाते हैं। उन्होंने हार्दिक पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि वो भी मजबूरी में गए। बीजेपी में जाकर सब पाक साफ हो जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अनुसूईया उईके जी भी लगी हुई थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया, क्योंकि वो कांग्रेस की पृष्ठभूमि से थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related