CG ACCIDENT : टाटा मैजिक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, बच्ची की हालत नाजुक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Heavy clash between Tata Magic and bike, 2 killed, girl’s condition critical

गरियाबंद। गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गयी। इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार 2 युवकों की बुरी तहर से झुलसने के बाद मौत हो गयी, वही एक बच्चीं की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम पांडुका थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा हैं कि राजिम निवासी देवनारायण यादव और करण ध्रुव शादी समारोह से घर लौट रहे थे। बाइक पर दोनों के अलावा एक बच्चीं भी सवार थी। बाइक सवार लोग अपने घर पहुंचते इसे पहले बीच रास्तें में ही दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक से बाइक की भिड़ंत हो गयी।

इस हादसे में दोनों वाहनों के बीच हुए भिड़त में बाइक में एकाएक आग लग गयी, और देखते ही देखते बाइक सवार घायल दोनों शख्स झुलस गये। आनन फानन में दोनों घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी, वही एक बच्ची को गंभीर चोट आई हैं, जिसका उपचार जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related