Breaking News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Breaking News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते वे आकस्मिक दौरे के लिए समय पर रवाना नहीं हो सके। इसके बाद सीएम के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मनाया गया है। कुछ देर बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होंगे।

Breaking News :बता दें कि आज यानी 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की आज से शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

Breaking News :सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related