केंद्र सरकार की और से बीजेपी नेता अरविंद सिंह को मिला Y+ कैटेगरी की सुरक्षा 

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली को Y+ (Y Plus Security) की सुरक्षा दी गई है। इससे लवली के समर्थकों में खुशी की लहर है।

 

इसी साल मई में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे लवली

बता दें कि अरविंद सिंह लवली ने इसी साल माई माह में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अरविंद सिंह ने कहा कि वो राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन भाजपा नहीं छोड़ेंगे।

 

2018 में वापस कांग्रेस में हो गए थे शामिल

बताया गया कि अरविंद सिंह लवली ने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और अप्रैल 2017 में मलिक के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, कुछ महीनों के भीतर वह 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस बार हमने ठंडे दिमाग से फैसला लिया

 

कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली ने कहा कि पिछली बार मैंने गुस्से के कारण कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि, इस बार हमने ठंडे दिमाग और बहुत सोच-विचार के साथ फैसला लिया है। अब हम बीजेपी में ही राजनीति करेंगे या राजनीति छोड़ देंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related