बर्थडे बॉय का जश्न बन गया जानलेवा, युवक के चेहरे पर था फोम स्प्रे, कैंडल की चिंगारी से चेहरा झुलसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : CG में बर्थडे बॉय का जश्न जानलेवा बन गया। रायपुर में दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे युवक का चेहरा जल गया। बर्थडे बॉय के दोस्तों ने उसके चेहरे पर फोम स्प्रे कर रखा था। केक पर लगी कैंडल से निकली चिंगारी ने उसके चेहरे को झुलसा दिया। केक पर लगी कैंडल से भड़की आग की लपटें युवक के चेहरे पर मंडराने लगीं, साथियों ने हाथ मारकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद ये युवक भाग गए। ये घटना हाल ही में रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे हुई। अब इस घटना का वीडियो तेजी से शहर में फैल रहा है, चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची
वीडियो में कुछ युवक जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। आज कल यूथ में एक दूसरे पर फोम स्प्रे करने का ट्रेंड है, इस वीडियो के बर्थ डे बॉय पर भी काफी फोम स्प्रे की गई थी। किसी फुलझड़ी की तरह ऊपर चिंगरी फेंकने वाली कैंडल केक के ऊपर जलाई गई थी। चिंगारी फोम से जाकर चिपक गई और युवक के चेहरे पर आग लगी। घटना के वक्त किसी ने इसे मोबाइल पर कैद कर लिया। अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं पहुुंची है। ये वीडियो दिखाकर शहर के लोग इस तरह जश्न न मनाने की अपील कर रहे हैं।

तेलीबांधा तालाब किनारे रहता है पुलिस का पहरा
रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे ये वीडियो बनाया गया। जब घटना हुई, शाम का वक्त था। यहां शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक पुलिस का पहरा रहता है। पुलिस आसामाजिक तत्वों पर यहां नजर रखती है और रात 10 के बाद अब नाइट कर्फ्यू की वजह से लोगों को खदेड़ दिया जाता है। इस वीडियो में दिख रहे युवकों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related