ARUN SAO ACTION : धीमे काम पर भड़के डिप्टी CM, अफसर-ठेकेदारों को मौके पर लगाई फटकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARUN SAO ACTION : Deputy CM furious over slow progress, reprimands officers and contractors on the spot

रायपुर। सुशासन तिहार के बीच डिप्टी CM अरुण साव पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। बस्तर के चार दिवसीय दौरे के पहले ही दिन उन्होंने कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जहां काम धीमा मिला, वहां अफसरों और ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई।

कांकेर में निर्माणाधीन अमोड़ा-नरहरपुर सड़क का निरीक्षण करते हुए अरुण साव ने साफ कहा कि सरकार गुणवत्ता और समय-सीमा पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए वर्कफोर्स और मशीनें बढ़ाकर काम तेज करने के निर्देश दिए।

CG HIGHCOURT NEWS: 23 लाख का धान चूहे खा गए, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार!

डिप्टी CM ने बड़ेगौरी गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कामों का जायजा लिया और घर-घर पहुंच रहे पेयजल की व्यवस्था भी देखी। इसके बाद कोटतरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में शामिल होकर हितग्राहियों को चेक, सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित किए।

कांकेर में निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अक्टूबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही नगर पालिका अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई और जनसुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

CHHATTISGARH : नए रंग की यूनिफॉर्म में दिखेंगे बच्चे, पहली बार एक साथ मिलेंगे 2 सेट

अरुण साव अगले चार दिनों तक बस्तर संभाग में रहकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे और अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related