MLC CANDIDATE : पवन सिंह को BJP का बड़ा इनाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MLC CANDIDATE : BJP’s big reward to Pawan Singh!

रायपुर। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर आखिरकार बीजेपी ने बड़ा फैसला कर लिया है। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए पार्टी ने पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बना दिया है। इसके साथ ही संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी टिकट दिया गया है।

बीजेपी के महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह के नाम की हो रही है, क्योंकि कुछ समय पहले तक वे पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे थे और लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ चुके थे।

CG CYBER FRAUD: अश्लील VIDEO देखने के नाम पर शिक्षिका से लाखों की ठगी! 

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में वापसी की और अब पार्टी ने उन्हें बड़ा राजनीतिक मौका दे दिया है।

ARUN SAO ACTION : धीमे काम पर भड़के डिप्टी CM, अफसर-ठेकेदारों को मौके पर लगाई फटकार

बीते कुछ महीनों से पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद के रास्ते राजनीति में नई भूमिका देने का फैसला किया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे बीजेपी का बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है, क्योंकि भोजपुरी क्षेत्र में पवन सिंह की लोकप्रियता का फायदा पार्टी को मिल सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related