CHHATTISGARH : Lakshmi Verma may get a big responsibility from Chhattisgarh.
रायपुर। बीजेपी संगठन में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जून के मध्य तक अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर सकते हैं। इस बार संगठन में कई नए और एक्टिव चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है।
सबसे ज्यादा चर्चा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नाम की हो रही है। पार्टी के अंदर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संगठन, महिला मोर्चा और चुनावी राजनीति में लंबे अनुभव के चलते केंद्रीय नेतृत्व उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।
MLC CANDIDATE : पवन सिंह को BJP का बड़ा इनाम!
लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा है। पार्षद से लेकर राज्यसभा सांसद तक का सफर तय कर चुकीं लक्ष्मी वर्मा संगठन में भरोसेमंद और सक्रिय चेहरों में गिनी जाती हैं। महिला मोर्चा और मीडिया में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
वहीं राष्ट्रीय सचिव पद के लिए सांसद संतोष पांडेय, सौरभ सिंह और सांसद रूप कुमारी चौधरी के नाम भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि नई टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
CG CYBER FRAUD: अश्लील VIDEO देखने के नाम पर शिक्षिका से लाखों की ठगी!
सिर्फ राष्ट्रीय संगठन ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में भी बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद कई नए चेहरे सामने आ सकते हैं।
अब बीजेपी की नई टीम में किसे कितना बड़ा पद मिलता है, इस पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

