RAIPUR RAILWAY STATION : स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 18.9 लाख जुर्माना किया गया वसूल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur Railway Station: Ticket checking at the station—fines totaling ₹18.9 lakh were collected!

RAIPUR RAILWAY STATION : रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलवे स्टेशन पर 21 मई से 04 जून 2026 तक विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 दिनों में 2836 केस से कुल 18 लाख 9 हजार 165 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नाका टिकट चेकिंग अभियान में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजय कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में वाणिज्य विभाग, टिकट जांच स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम शामिल रही।

रायपुर एवं भाटापारा स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों प्लेटफार्म की सघन जांच कर कुल 594 मामलों से कुल 3,92,850/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बिना टिकट यात्रा के 407 मामलों से 03,20,330/- रुपये, अनियमित टिकट के 136 मामलों से 67,030/- रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामलों से 1390/- रुपये एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों के 40 मामलों से 4100/- रुपए जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें।

साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related