GGU STUDENT MISSING CASE : अर्सलान केस अब भी अनसुलझा, यूनिवर्सिटी का एक और छात्र लापता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GGU STUDENT MISSING CASE : Arslan case still unsolved, another university student missing

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र अर्सलान अंसारी की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है और इसी बीच यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला बायोटेक का छात्र राहुल यादव लापता हो गया है।

राहुल अपने बड़े भाई के साथ कोनी क्षेत्र के एक पीजी में रहता था। परिजनों के मुताबिक, 18 दिसंबर को राहुल यूनिवर्सिटी जाने के लिए पीजी से निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात तक घर नहीं पहुंचने पर भाई ने परिजनों को सूचना दी। अगले दिन परिजन बिलासपुर पहुंचे और कोनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

राहुल यादव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम मरवाही का निवासी है और गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। परिजनों की शिकायत के बाद कोनी पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्र से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस मामले पर यूनिवर्सिटी के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं, बल्कि बाहर पीजी में रहता था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, जब परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से संपर्क किया तो प्रशासन ने बताया कि 18 दिसंबर को नियमित कक्षाएं नहीं लगी थीं। उस दिन केवल गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पंथी नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ चयनित प्रतिभागी छात्र ही शामिल हुए थे।

अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अवकाश के दिन राहुल यूनिवर्सिटी क्यों गया था और वह आखिरी बार कहां देखा गया। अर्सलान की संदिग्ध मौत के बाद एक और छात्र के लापता होने से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

                  ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...