प्रियवंदा सिंह जूदेव ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात दिल्ली स्थित नितिन नबीन के निवास पर हुई।

इस अवसर पर प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि नितिन नबीन का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में आने वाले चुनावों में भाजपा को बिहार जैसे सकारात्मक और मजबूत परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रियवंदा सिंह जूदेव ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नितिन नबीन ने जताया आभार

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रियवंदा सिंह जूदेव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जशपुर राज परिवार और छत्तीसगढ़ से गहरा भावनात्मक लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम जनता का प्यार व विश्वास ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा और शक्ति देता है।

यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related