BIG BREAKING : 7 लोगों की मौत, कई लापता, पत्थर की खदान ढही …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: 7 people died, many missing, stone mine collapsed…

मिजोरम। मिजोरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ जिसमें लोगों की जान गई.

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई है. बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है.

मिजोरम डीजीपी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण आइजोल के बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि नदियों का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है. नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाने का काम किया गया है.

मिजोरम में हो रही है भारी बरिश –

राज्य के एक अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सूबे में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ. हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है. कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं. प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...