BJP को बड़ा झटका? योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफ़ा…MLA विनय शाक्य का भी इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उत्तर प्रदेश में बीजेपी से विधायकों का इस्तीफा का दौर जारी है. इसी बीच योगी सरकार में आयुष मंत्री और विधायक धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. वहीं औरैया के बिधूना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और विधायक विनय शाक्य

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश में बीजेपी के विधायकों के इस्तीफे थम नहीं रहे हैं. वहीं अब आज गुरुवार को औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य और योगी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. विधायक विनय शाक्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद से ही बीजेपी छोड़ने की बात कही और विधायक ने कहा कि स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे. चुनाव आयोग ने जब से उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है तभी से बीजेपी के कई विधायकों के इस्तीफे आ रहे हैं. इसके साथ ही लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा सीट से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया है. माना जा रहा है कि यह भी सपा में शामिल हो सकते हैं.

हालांकि अभी धर्म सिंह सैनी किस पार्टी में शामिल होंगे इसकी कोई आधाकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि वह मौके को देखते हुए अखिलेश की सपा में शामिल हो सकते हैं. इसके पीछे एक वजह ये भी है कि सैनी साहरनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं और यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है. सपा के साथ मुस्लिम वोट बैंक अधिक रहता है और उन्हें इसका फायदा भी मिल सकता है अगर सपा ने उन्हें वहां से इन्हें टिकट दिया तो.

यूपी चुनाव: BJP को एक और झटका, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा का इस्तीफा

बीजेपी विधायक विनय शाक्य का इस्तीफा पत्र

उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने अपने इस्तीफे से पहले सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी थी. यूपी की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए अब यूपी चुनाव में काफी मुश्किले खड़ी हो सकती हैं क्योंकि चुनाव के मौके पर इतने विधायकों के जाने से उनके वोटरों पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है. जहां ओपिनियन पोल्स में बीजेपी की जीत दिख रही थी वहीं अब ये इस्तीफे कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...