BALODABAZAR FIRE INCIDENT : हाईकोर्ट ने 14 आरोपियों को दी जमानत, विधायक देवेंद्र यादव की राह हुई आसान?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALODABAZAR FIRE INCIDENT: High Court grants bail to 14 accused, does MLA Devendra Yadav’s path become easier?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बुधवार को बलौदाबाजार अग्निकांड मामले की सुनवाई करते हुए 14 आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली। इस आदेश के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत का रास्ता भी जल्द साफ हो सकता है।

43 मामलों की सुनवाई, 14 को राहत –

10 जून 2024 को बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में भड़की हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 187 लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में 43 मामलों पर बहस हुई, जिसमें से 14 आरोपियों को जमानत मिल गई।

जमानत पाने वाले आरोपियों के नाम –

मोहन बंजारे, नरेंद्र डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी, हेमंत बंजारे, रेखराम सोनवानी, बृजेश कुमार, जितेंद्र बंजारे, अक्षय पोर्ते, शैलेंद्र बंजारे, विजय कुमार, हेमंत सारंग, संजय सिंह, हेमंत सिंह और दिनेश कुमार।

12.5 करोड़ की संपत्ति जलकर हुई थी खाक –

यह घटना देश की पहली ऐसी हिंसा थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय तक को आग के हवाले कर दिया था। इस आगजनी में 200 से ज्यादा सरकारी और निजी वाहन जल गए, जिनमें दो दमकल गाड़ियां भी शामिल थीं। घटना में 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और 12.53 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

क्या विधायक देवेंद्र यादव को भी मिलेगी राहत? –

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत के लिए भी रास्ता खुल सकता है। यादव इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं, और उनकी जमानत याचिका को लेकर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related