RAID : दिल्ली चुनाव से पहले भगवंत मान के आवास पर रेड, CM आतिशी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Date:

RAID: Raid on Bhagwant Mann’s residence before Delhi elections, CM Atishi made big allegations on BJP

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 5 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर छापेमारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

AAP नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने भगवंत मान के घर पर छापा मारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा खुलेआम वोटरों को पैसे, जूते और चादर बांट रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को टारगेट किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने किया रेड से इनकार

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस छापेमारी से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा की गई है, जो सी-विजिल ऐप पर कैश बांटने की शिकायत के बाद जांच करने पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि वे केवल सहयोग के लिए मौके पर मौजूद थे।

भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

इस कार्रवाई पर भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन छापा हमारे घर पर पड़ रहा है। भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस हमें टारगेट कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने कोई गलत काम नहीं किया, हमें भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। राजनीति में आने से पहले हम अपने पेशे में सफल थे। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related