SSC JE RECRUITMENT : 1748 Government Jobs for Engineers
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PRIVATE SPACE SECTOR : ISRO के निजीकरण पर बवाल!
SSC JE भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड से जुड़े पद शामिल हैं। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा के साथ अनुभव भी जरूरी होगा। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 32 साल तय की गई है।
आवेदन के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा। 28 से 30 सितंबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद Tier-1 CBT परीक्षा अक्टूबर या नवंबर में और Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है।
CHHATTISGARH PAPER LEAK : IGKV में 3 पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव
General, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR पूरा करने के बाद Junior Engineer Examination 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
