BHUPESH BAGHEL POSTER : BJP surrounds Bhupesh, Congress says – what is left apart from the poster?
दुर्ग। शिक्षक दिवस पर दुर्ग में शुरू हुए कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच बीजेपी और कांग्रेस में सियासी तकरार तेज हो गई है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है।
NATIONAL TEACHER AWARD : छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रपति ने दिया सम्मान!
पोस्टर में भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ ‘घोटालों की क्लास’ लिखा गया है। बीजेपी ने तंज कसते हुए लिखा- ‘गुरु बिन ज्ञान कैसा… भूपेश बिन घोटाला कैसा…।’
बीजेपी के इस हमले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब पोस्टर तक सिमटकर रह गई है। बैज ने तंज किया कि सरकार के पोस्टर तो सड़क किनारे लगे हर खंभे पर नजर आ रहे हैं।
CGPSC SCAM : सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर भेजे गए जेल …
बैज ने सरकार पर पोस्टर और मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने के लिए जनता के 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने का आरोप भी लगाया और सवाल किया कि यह पैसा आखिर कहां खर्च हुआ।
शिक्षक दिवस पर शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर के बीच दोनों दलों के बीच यह पोस्टर वार अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है।
