HANUMAN ANSH : The 2 crore film created a stir!
मुंबई। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर दिया है। महज 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने रिलीज के 30 दिन पूरे करते-करते करीब 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई हुई, लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने तीसरे हफ्ते से फिल्म की रफ्तार बदल दी।
SSC JE RECRUITMENT : इंजीनियरों के लिए 1748 सरकारी नौकरियां
रिपोर्ट के मुताबिक, 30वें दिन शनिवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ 30 दिनों में नेट इंडिया कलेक्शन 99.38 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये पहुंच गया।
फिल्म को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है और वीकेंड पर कई जगहों पर शो हाउसफुल जा रहे हैं।
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा नीम करौली बाबा के शुरुआती जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित है। फिल्म ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ किताब से प्रेरित ट्रिलॉजी का पहला भाग है।
फिल्म की सफलता पर निर्देशक एवं निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि मजबूत कहानी और कंटेंट हो तो बजट बाधा नहीं बनता।
