CG NEWS : एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर पटवारी 1 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

CG NEWS: Big action by ACB, bribe taker Patwari arrested red handed taking Rs 1 lakh

मुंगेली। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल ने जमीन के सीमांकन के एवज में 4 लाख रुपए की मांग की थी। एसीबी ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की पहली किश्त लेते ही पटवारी को दबोच लिया।

5 लाख की मांग, 4 लाख में हुई डील

ग्राम रामगढ़, जिला मुंगेली निवासी वैभव सोनी ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि उनके पिता के नाम पर 26 एकड़ कृषि भूमि है, जिसके सीमांकन के लिए पटवारी सुशील जायसवाल ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि पटवारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। सत्यापन के दौरान सौदेबाजी कर रिश्वत की रकम 4 लाख तय हुई।

रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी और सहयोगी

30 जनवरी को एसीबी ने ट्रैप बिछाकर पटवारी सुशील जायसवाल और उसके सहयोगी गुलाब दास मानिकपुरी को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की पहली किश्त लेते ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act 1988) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM EXIT POLL : असम एग्जिट पोल में बड़ा संकेत

ASSAM EXIT POLL : Big indication in exit poll नई...

KERALAM EXIT POLL : केरलम में खेल पलटा!

KERALAM EXIT POLL : The game has turned in...

PUDUCHERRY EXIT POLL : एग्जिट पोल में रंगास्वामी आगे …

PUDUCHERRY EXIT POLL : Rangaswamy ahead in exit polls... नई...

TAMIL NADU EXIT POLL : तमिलनाडु में नया गेम!

TAMIL NADU EXIT POLL : Who will win in...