SUDIVYA KUMAR DEATH : Jharkhand Higher Education Minister passes away suddenly
रांची/गिरिडीह। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को अचानक निधन हो गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
HIGH COURT NEW CJ : छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक फेरबदल, जानें किसे मिली HC की कमान
सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इसके बाद देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
वह झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अलावा नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो और झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर है।
