Ashok Kharat Nashik Case: महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर शेयर कर फंसा अशोक खरात, बाबा का ‘कोड लैंग्वेज’ और इशारा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ashok Kharat Nashik Case: Ashok Kharat Lands in Trouble for Sharing Obscene Videos of Women on WhatsApp; The ‘Baba’s’ ‘Code Language’ and Gestures

Nasik Case Baba News : महाराष्ट्र के नासिक में स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर किए जा रहे काले कारनामों की परतें दर परत खुल रही हैं। वहीं पुलिस भी एक्शन मोड में है। नासिक पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के आरोप में ग्रुप एडमिन समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए जांच प्रक्रिया से जुड़े वीडियो और कुछ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए गए।

 

खरात अपने दफ्तर में ‘कोड लैंग्वेज’ का इस्तेमाल करता था। जब भी बाबा खरात किसी महिला को ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर केबिन के अंदर बुलाता था, तो वह कमरे के झूमर की लाइट बंद कर देता था। यह स्टाफ के लिए एक ‘कोड’ होता था कि अंदर यौन शोषण की प्रक्रिया चल रही है और उस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं होती थी। बाबा के केबिन में ऐसे कांच लगे थे, जिनमें बाहर से अंदर का दृश्य नहीं दिखता था, जबकि अंदर से बाहर का नजारा दिख जाता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related