एआईसीसी के पर्यवेक्षक अरुण यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर के गांधी मैदान में शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 307 ब्लॉक में हुई शुरू

रायपुर/26जनवरी2023/ भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की गई रायपुर के गांधी मैदान से एआईसीसी के पर्यवेक्षक अरुण यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयत्रा की शुरुआत की। प्रदेश के 307 ब्लॉक संगठनों में एक साथ हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई आज पहले दिन लगभग 3000 किलोमीटर की पदयात्रा हुई यह पदयात्रा पूरे 2 महीना चलेगी और इस दौरान 1 लाख 80 हजार किलोमीटर पदयात्रा पूरी की जाएगी। प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक में 10 किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है ब्लॉक स्तर में होने वाले पदयात्रा में प्रदेश के नेतागणों से लेकर बूथ स्तर के अंतिम कार्यकर्ता शामिल होंगे इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाएं जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा एवं मोदी सरकार की 8 साल की वादाखिलाफी, नाकामी, बढ़ती महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था, गंभीर रोजगार संकट, पेट्रोल डीजल रसोई गैस की महंगाई के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान एआईसीसी से नियुक्त हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा पर्यवेक्षक अरुण यादव ने कहा कि कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हर घर तक पहुंचना है और यह संदेश देना है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है उन्होंने कहा की पूरे देश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का चर्चा है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से देश की एकता अखंडता और भाईचारे का जो संदेश दिया है उसको हम इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हर गांव में हर बूथों में इस संदेश को पहुंचाएंगे।भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी. छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जा रहा है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यों को और मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे, इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जाएंगे. हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में आज से शुरू होकर बूथो तक जाएगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related