रायपुर में विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर घुसी तेज रफ्तार कार, भीड़ ने वाहन में की तोड़-फोड़, जुलूस में मौजूद थे विधायक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: राजधानी रायपुर में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर एक युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार घुसा दी। इसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को चोट आई है। मामला रायपुर के अग्रसेन चौक इलाके का है। विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों ने एक शोभा यात्रा निकाली। ये यात्रा शाम करीब 5.30 बजे बढ़ई पारा से होते हुए अग्रसेन चौक के पास पहुंचीं। तभी वहां से गुजर रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार भीड़ में घुस आई। गाड़ी ने लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार चला रहा युवक बेतरतीब ढंग से गाड़ी लेकर शोभायात्रा के बीच घुस गया। करीब 10-15 महिलाओं और बच्चों को टक्कर मारके आगे बढ़ गया। कुछ दूर रामसागर पारा के पास जुलूस में शामिल युवकों ने गाड़ी को रोका तो गाड़ी से निकलकर युवक पास ही सड़क पर ही मौजूद विधायक बृजमोहन अग्रवाल के घर में जा घुसा।

त्यक्षदर्शी ने बताया कि हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। इसी जगह पर भीड़ जमा हो गई और सड़क को जाम कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची। एएसपी डीसी पटेल ने भीड़ से बातचीत की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार सवार युवक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। उसे गिरफ्तार करने की बात को लेकर युवकों ने हंगामा कर दिया।

करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और आजाद चौक थाने लेजाकर इस मामले में FIR दर्ज करवाने की बात कही। हंगामे के बाद फिर लोग आजाद चौक थाने पहुंचे और पुलिस से इस हादसे की शिकायत की। जब हादसा हुआ उस समय शोभायात्रा में खुद विधायक कुलदीप जुनेजा और भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा शामिल थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related