भाजपा की बल्ले बल्ले: त्रिपुरा हिंसा से हुआ महा फायदा, निकाय चुनाव में हासिल की 334 सीटों में से 112 सीटों पर निर्विरोध जीत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

त्रिपुरा हिंसा (Tripura  violence) से भाजपा को महाफायदा हुआ है। यहां सभी विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव पूर्व हिंसा और डराने-धमकाने के आरोपों के बीच, सत्तारूढ़ BJP ने 25 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले अगरतला नगर निगम (AMC) और 19 अन्य शहरी स्थानीय निकायों की 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

राज्य चुनाव आयोग (SEC) के अधिकारियों, जो राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण निकाय चुनाव (civic polls) करा रहे हैं, ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी त्रिपुरा के जिरानिया, रानीर बाजार, मोहनपुर, दक्षिणी त्रिपुरा में संतिर बाजार और उदयपुर और उत्तरी त्रिपुरा में कमालपुर, विशालगढ़ में सात नगर निकायों में पहले ही बहुमत हासिल कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि अब BJP, CPI-M के नेतृत्व वाले वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 785 उम्मीदवार 222 सीटों के लिए मैदान में हैं। AMC सहित त्रिपुरा में 20 शहरी स्थानीय निकायों के लिए महत्वपूर्ण चुनाव 25 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 28 नवंबर को होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त माणिक लाल डे (Manik Lal Dey) ने कहा कि चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (Electronic Voting Machines) के माध्यम से कोविड प्रोटोकॉल के पालन में होंगे। एएमसी और अन्य नगर निकायों का पांच साल का कार्यकाल पिछले साल 20 दिसंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली त्रिपुरा सरकार ने कोविड -19 महामारी के कारण चुनाव नहीं कराया, जिससे विवाद पैदा हो गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related