BJP यूपी के चुनाव प्रभारियों की दिल्ली में होगी अगले सप्ताह बैठक, मिशन 2022 के लिए तय होगी जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों ने अपनी अपनी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी तैयारियों को और तेज करते हुए यूपी के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी थी। भाजपा के सूत्रों की माने तो यूपी के प्रभारियों की एक बैठक अगले सप्ताह दिल्ली में टीम के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में होगी जिसमें सभी सह प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद पूरी टीम लखनऊ आकर चुनावी तैयारियों की कमान अपने हाथ में लेगी।भाजपा के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, ”केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा की चुनाव टीम 20 सितंबर के बाद अपना चुनाव कार्य शुरू करेगी। एक सप्ताह पहले पार्टी ने सात सह-प्रभारी के साथ प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। पार्टी का मौजूदा फोकस बूथ कमेटियों की नियुक्ति पर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शनिवार को बूथ विजय अभियान का उद्घाटन करने के बाद काम को गति मिली है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक बूथ स्तरीय नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी इसके लिए टीम जल्द लखनऊ पहुंचेगी और तैयारियों की जानकारी लेगी।”

उत्तर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने बताया कि,

”अभी जिम्मेदारियां तय नहीं की गई हैं लेकिन ऐसी उम्मीद है कि अगले सप्ताह चुनावी टीम की बैठक दिल्ली में होगी और उसमें सबको जिम्मेदारियां बता दी जाएंगी। एक बार जिम्मेदारी मिलने के बाद ही यूपी की परिस्थितियों के हिसाब से काम शुरू किया जाएगा।”

कार्यकर्ता और नेता भी पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए सेवा समर्पण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले 21 दिवसीय उत्सव में कई कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों की मानिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी की ओर से शुरू किए गए बूथ विजय अभियान को भी परखा जाएगा। इसके लिए बूथ अध्यक्षों के साथ चुनाव प्रभारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त! 

CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires! CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस...

CG HIGH COURT: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा शपथ पत्र! 

CG High Court: High Court seeks affidavit from DGP!   CG...

CG ELECTRICITY BILL: आज से महंगी हुई बिजली! 

CG Electricity Bill: Consumers to feel the pinch; electricity...