MANN KI BAAT : Modi’s big appeal on drug addiction, tells the story of a young man
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में युवाओं के भविष्य और नशे की समस्या पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के सपनों और जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में मोदी ने एक ऐसे युवक से फोन पर बातचीत की, जिसने नशे की लत से अपनी जिंदगी बर्बाद होने के बाद खुद को संभाला। युवक ने बताया कि दिल्ली के सदर बाजार में आसपास लोगों को नशा करते देखकर उसने दसवीं कक्षा में इसकी शुरुआत की थी। धीरे-धीरे लत बढ़ी और घर के पैसे भी खर्च होने लगे।
माता-पिता और नानी को खोने के बाद वह अकेलेपन में नशे की गिरफ्त में चला गया। बाद में उसने नशा छोड़ने का फैसला किया और नशामुक्ति केंद्र की मदद से जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने उसके प्रयासों की सराहना की।
इसके अलावा मोदी ने डिजिटल सुरक्षा के लिए संचार साथी, सरकारी कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग, पटना संग्रहालय, वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत की उपलब्धि और खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया।


