CHHATTISGARH : किसान की सालभर की मेहनत राख!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Farmer’s year-long hard work goes to waste!

कांकेर. कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक किसान की सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में राख हो गई। बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवंडी में खलिहान में रखी धान की खरही में आग लगने से करीब 1500 पूली जलकर नष्ट हो गईं। आग लगाने का संदेह अज्ञात व्यक्ति पर जताया जा रहा है।

मुरवंडी निवासी किसान बुद्धूराम उसेंडी ने 6 एकड़ खेत में धान की खेती की थी। कर्ज लेकर तैयार की गई फसल काटने के बाद उन्होंने धान की पूलियां खलिहान में जमा कर रखी थीं। रात के दौरान किसी ने कथित तौर पर खरही में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुटे। पानी और लकड़ी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक धान पूरी तरह जल चुका था।

किसान बुद्धूराम के सामने अब परिवार के भरण-पोषण और खेती के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने का संकट खड़ा हो गया है।

घटना के बाद तहसीलदार को सूचना दी गई। तहसीलदार ने पटवारी को पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने दोषी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related