INDIA-UKRAINE RELATIONS: PM Modi emphasizes a peaceful resolution!
INDIA-UKRAINE RELATIONS: रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी संघर्ष की ताजा स्थिति पर अपना नजरिया साझा किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने को तैयार है।
दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा की। उन्होंने ऐसे प्रयासों पर जोर दिया, जिनसे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिल सके।


