DURG ACCIDENT NEWS: 55 फीट गहरी पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG ACCIDENT NEWS: Youth dies after drowning in a 55-foot-deep stone quarry

 

 

DURG ACCIDENT NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली में सोमवार शाम गहरी खदान के पानी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोपली के नहर पारा स्थित पत्थर खदान में सोमवार शाम प्रेम प्रकाश (37) नहाने के लिए खदान में उतरा था, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे हिस्से में चला गया।

खदान में पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की रेस्क्यू टीम ने खदान में युवक की तलाश शुरू की। खदान में करीब 55 फीट गहरा पानी होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण था।

करीब दो घंटे तक लगातार तलाश करने के बाद शाम छह बजे युवक का शव बरामद किया गया। गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी पहचान ग्राम खोपली निवासी प्रेम प्रकाश के रूप में की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related