DELHI FIRE NEWS: मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI FIRE NEWS: Raging fire in the market; several shops go up in flames!

 

 

 

DELHI FIRE NEWS: दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में दुकानों में आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के सामने आई, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर बुलाया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 22 गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है।

आग की वजह से दुकान को कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मौके पर मौजूद गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गफ्फार मार्केट की दुकान में शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे आग लगी थी। इसके बाद घटनास्थल से घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए फायर डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा, FSL की टीम भी इमारत की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related