GULSHAN BAGHEL PROFILE : ED की रेड में आया गुलशन बघेल का नाम, कौन हैं ये ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GULSHAN BAGHEL PROFILE : Gulshan Baghel came under ED raid, 6 year old case is also in discussion

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के बाद कारोबारी गुलशन बघेल का नाम चर्चा में है। मंगलवार सुबह दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित उनके आवास पर ED की टीम पहुंची। वहीं, रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर में कारोबारी नितिन डागा के ठिकाने पर भी जांच की जानकारी सामने आई है। दोनों जगह दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं गुलशन बघेल?

गुलशन बघेल, बघेल्स कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर बताए जाते हैं। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र की निर्माण परियोजनाओं से जुड़े काम करती है। इसके प्रमुख कार्य भवन निर्माण, सड़क निर्माण, अर्थवर्क यानी मिट्टी से जुड़े निर्माण कार्य, मटेरियल हैंडलिंग और ट्रांसपोर्ट सेवाएं देना हैं।

6 साल पहले भी लगे थे आरोप

करीब छह साल पहले गुलशन बघेल का नाम कथित ठगी के एक मामले में सामने आया था। आरोप था कि उन्होंने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा बताकर एक महिला को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और उससे ठगी की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। हालांकि, इन पुराने आरोपों और मौजूदा ED कार्रवाई के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला?

रायपुर और दुर्ग में ED की कार्रवाई को भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़कर देखे जाने की चर्चा है, लेकिन एजेंसी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जांच किस मामले में हो रही है और क्या बरामद हुआ है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related