SC ON ASHARAM: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SC ON ASHARAM: Supreme Court deals a blow to Asaram!

 

 

SC ON ASHARAM: राजस्थान में नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम बापू के पेरोल बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिया है कि वह आसाराम की सेहत का ध्यान रखे.

आसाराम के वकील ने  याचिका में कहा था कि वह उज्जैन के अस्पताल में भर्ती हैं. मेडिकल ग्राउंड पर उनकी पेरोल बढ़ा दी जाए. लेकिन अदालत ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया.

बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट से 6 अक्टूबर को आसाराम को 20 दिन की पैरोल मिली थी. जिसके बाद वह जेल से बाहर आए थे. अब उनकी पैरोल की अवधि 26 अक्टूबर को खत्म हो गई. उसे 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे सरेंडर करना है.

आसाराम नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें 3 अगस्त 2026 को 20 दिन की पैरोल दी थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related