CG CONGRESS: कुपोषण से 5 बैगा बच्चों की मौत का मामला प्रशासन ने दबाया 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS: Administration suppressed the case of 5 Baiga children dying from malnutrition

 

CG CONGRESS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन ने इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की जबकि स्थानीय पत्रकारों ने इसे सामने लाकर जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर खींचा।

दीपक बैज के मुताबिक कांग्रेस की सात सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनके परिजनों से भी चर्चा की गई।

बैज का कहना है कि जांच दल को स्थानीय स्तर पर बच्चों की मौत की जानकारी मिली और पांच बच्चों की मौत की पुष्टि हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गांव और आसपास के इलाकों में पिछले पांच महीने से कुपोषण और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति बनी हुई है। उनके अनुसार, एनीमिया और डायरिया जैसी बीमारियों से भी बच्चे प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि एक जून से 23 अक्टूबर 2026 तक के रिकॉर्ड में 105 बच्चों के कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझने की जानकारी सामने आई है। वहीं, गांव में 10 बच्चे अब भी कुपोषण से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

दीपक बैज ने गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों की मौत के बावजूद शासन-प्रशासन ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए।

बैज ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी प्रभावित गांव का दौरा नहीं किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related