RAJYA SABHA ELECTIONS: Hardeep Singh Puri to head to Rajya Sabha; BJP announces his name
RAJYASABHA ELECTIONS : मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है।

करीब 39 वर्षों के राजनयिक करियर में उन्होंने जिनेवा और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 में वे मंत्री बने। आपको बता दें वर्तमान में वह केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा 22 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने की थी।
जारी शैड्यूल के अनुसार उपचुनाव 12 नवंबर को होगा। गौरतलब है मुरुगन ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2030 को समाप्त होने वाला था। डॉ. एल. मुरुगन, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे।
