CHHATTISGARH : NSUI में 7 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति बहाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Appointment of 7 district presidents in NSUI restored

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में NSUI के संगठनात्मक विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों पर लगी रोक हटा दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने आदेश जारी कर 7 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी हैं। इनमें बिलासपुर ग्रामीण के रंजेश सिंह क्षत्री और बिलासपुर शहर के समर्थ मिरानी भी शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पहले होल्ड की गई नियुक्तियां बहाल की गई हैं।

रंजेश सिंह ने बताई अपनी प्राथमिकता

बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह क्षत्री ने नियुक्ति बहाल होने पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान का बेटा होने के नाते उन्होंने बचपन से मेहनत करना सीखा है और अब संगठन व छात्रहित के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में NSUI को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याएं उठाने, परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी, फीस से जुड़ी परेशानियों और शैक्षणिक मुद्दों पर आवाज उठाने की बात भी कही।

नए छात्रों को जोड़ने पर जोर

रंजेश सिंह ने कहा कि नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने और कार्यकर्ताओं को अवसर देने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।

अब नियुक्तियां बहाल होने के बाद संगठन की सक्रियता बढ़ाने और छात्रहित के मुद्दों पर काम करने की चुनौती जिलाध्यक्षों के सामने होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related