CG CRIME: भीड़ बनी हैवान, पांच महिलाओं की बेरहमी से पिटाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Mob turns savage, five women beaten mercilessly

 

CG CRIME: दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पांच महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के नंदौरी गांव में कुछ महिलाएं घूम रही थीं। इस दौरान बच्चा चोरी के शक में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ ने पांच महिलाओं को घेर लिया और उनकी लात-घूंसों तथा लाठियों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे के चिल्लाने पर इन महिलाओं को पकड़ा गया, हालांकि इस दौरान उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए महिलाओं को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ये महिलाएं घरों में घूमकर पैसे मांग रही थीं। फिलहाल, भिलाई-3 पुलिस सभी महिलाओं की पहचान का सत्यापन कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related