NATIONAL PARA CANOE CHAMPIONSHIP: Chhattisgarh team leaves for Bhopal; event to be held from October 26 to 28
NATIONAL PARA CANOE CHAMPIONSHIP: भोपाल में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की पैरा केनो टीम भाग लेने के लिए रायपुर से रवाना हो गयी है.
राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर तक लोवर लेक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान एसोसिएशन के सचिव अभिजीत मिश्रा, सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी और अमरजीत छाबड़ा सहित डॉ. नवीन बाफना और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
टीम इस प्रकार है
1) प्रेमजीत कुमार
2) होरी लाल यादव
3) विभीषण कुमार
4) करण सोनी
5) लक्की सोनी
6) पिंटू राम साहू
7) कुलदीप मिंज
8) चंचला पटेल
9) सुनील कुमार
10) दिनेश कुमार साहू (कोच)
11) राकेश सिंह ठाकुर (मैनेजर)


