REHAN VADRA PHOTO : रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें क्यों हटाईं?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

REHAN VADRA PHOTO : Why were 70 photos of Rehan Vadra removed from the exhibition?

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई। दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगने वाली उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। रेहान का आरोप है कि इसके पीछे मौजूदा राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया।

100 से ज्यादा तस्वीरों में अब करीब 40 बचीं

रेहान के मुताबिक, प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं, लेकिन अब करीब 40 ही रह गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें शाम 5 बजे तक तस्वीरें हटाने को कहा गया, वरना प्रदर्शनी रद्द करने की बात कही गई।

रेहान का कहना है कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में हुए विरोध प्रदर्शनों का दस्तावेज थीं और उनमें कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगे की तस्वीर तक हटाने पर आपत्ति जताई गई, लेकिन वे उसे नहीं हटाएंगे। उनके अनुसार, प्रदर्शनी रविवार तक जारी रहेगी।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने तस्वीरें हटाने के कदम को हास्यास्पद बताते हुए इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया। उनका कहना है कि तस्वीरों में केवल प्रदर्शनों के दृश्य थे, किसी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं।

प्रदर्शनी की तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी और विरोध के दौरान बने तनावपूर्ण माहौल के दृश्य शामिल थे। एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए थे।

फिलहाल बीकानेर हाउस प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तस्वीरें हटाने के पीछे की वजह पर विवाद जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related