CHHATTISGARH : Major change in government recruitment! Now the calendar is published every August.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के नए नियम तय कर दिए गए हैं।
नई व्यवस्था में सबसे खास बात ये है कि हर साल अगस्त में भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी होगा। यानी किस समय कौन सी भर्ती परीक्षा होगी, इसकी जानकारी पहले से मिल सकेगी।
HOSPITAL TENDER CONTROVERSY : 1321 करोड़ के टेंडर पर सवाल! CGMSC में क्या हुआ?
भर्ती के बाद नियुक्ति की समय-सीमा भी तय कर दी गई है। 500 से कम पद होने पर दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल और नियुक्ति पत्र की प्रक्रिया 30 दिन में पूरी करनी होगी। वहीं 500 से ज्यादा पदों पर यह प्रक्रिया अधिकतम 60 दिन में पूरी करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थी को 21 दिन के भीतर मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
वहीं जिन पदों पर कौशल परीक्षा, शारीरिक दक्षता या अन्य दूसरे चरण की परीक्षा जरूरी होगी, उनमें लिखित परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा अर्हकारी होगी और संबंधित विभाग को इसे तीन महीने के भीतर पूरा करना होगा।
यानी अब भर्ती से लेकर नियुक्ति तक पूरी प्रक्रिया के लिए कैलेंडर और टाइमलाइन दोनों तय रहेंगे।
