PREMANAND MAHARAJ DISCIPLE DEATH : आत्महत्या या कुछ और? PM रिपोर्ट के बाद बढ़े सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PREMANAND MAHARAJ DISCIPLE DEATH : Suicide or something else? Questions rise after PM’s report

रायपुर। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और उलझ गया है। पुलिस की शुरुआती CCTV जांच में मामला आत्महत्या का दिखाई दे रहा है, लेकिन शरीर पर मिली चोटों और अन्य साक्ष्यों को लेकर जांच जारी है।

CHHATTISGARH : बैज-किरण देव और रमन सिंह-सिंहदेव की मुलाकात, क्या खास ?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुए शॉक के कारण हुई। रिपोर्ट में सिर, पसलियों, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं। सिर पर 14 टांके का घाव और अंदरूनी चोट की भी जानकारी सामने आई है।

जांच के दौरान उस कमरे से एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर भी बरामद हुआ, जहां रसिक दुलारी रहते थे। पुलिस ने शरीर के निजी अंग पर कटने की चोट के तथ्य भी दर्ज किए हैं। इस चोट की परिस्थितियां क्या थीं, इसे लेकर पुलिस फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने CCTV, मोबाइल और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है। फिलहाल मौत को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related